छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल जांता के छात्र सत्यम शर्मा को मिला श्लोक कंठ पाठ में राज्य स्तरीय अवार्ड

डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल जांता के छात्र सत्यम शर्मा को मिला श्लोक कंठ पाठ में राज्य स्तरीय अवार्ड

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पंचदश दिवसात्मक संस्कृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तर में अनेकों प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिए। इस आयोजन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता (बेमेतरा) के कक्षा छठवीं के छात्र सत्यम शर्मा ने श्लोक कंठ पाठ में पूरे छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने जानकारी साझा किया हैं कि हमारे विद्यालय के छात्र ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर निश्चित ही अपना, अपने माता-पिता व हमारे विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया हैं, यह बहुत बड़ी व गर्व की बात हैं। इससे हमारे अन्य बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा, साथ ही हमारे विद्यालय के बच्चें अब राज्य स्तरीय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर व विभिन्न ओलिम्प्यड में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल सहित शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, लीना सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, गोविंद साहू, अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, मनीषा सोनी, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू नरेश साहू ने हर्ष व्यक्त किया हैं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षण संस्थान के संयोजक डॉक्टर मनीष शर्मा सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षा संस्थान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्राचार्य जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!