Advertisement

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में हवन यज्ञ सपन्न

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में हवन यज्ञ सपन्न

अभिभावकों ने वॉटर कुलर देकर किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में वैदिक हवन यज्ञ के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के लिए अतिथि में कक्षा केजी एक से कक्षा बारहवीं के अभिभावकों को आमंत्रित किए गए थे एवं संस्था के गोविंद साहू शिक्षक द्वारा वैदिक हवन यज्ञ कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने बताया कि डीएवी स्कूल अपने सीबीएसई पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा व अच्छी संस्कार व प्रत्येक एक्टिविटी के लिए जाना जाता हैैैं। महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से ही दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) विद्यालय प्रारंभ हुआ है। महर्षि दयानंद आर्य समाज के संस्थापक है। संस्था में समय समय पर छात्रों को हवन यज्ञ व संस्कार को लेकर नैतिक शिक्षा की पढ़ाई निरंतर होते रहता है, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु मेहनत कर रहे है। वही सभी माता-पिता व अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय को एक वाटर कूलर लगवाए हैं। इस अवसर में जनपद सदस्य शगुन चन्द्राकर, मूलचंद चन्द्राकर, अजय ठाकुर, विनय त्रिपाठी सभी ने मिलकर वॉटर कूलर का पूजा अर्चना करते हुए फीता कर उद्घाटन किए। इस पुनीत कार्य में डीएवी संस्था से प्राचार्य पीएल जायसवाल सहित शिक्षक राहुल पटेल,अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, लीना सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, गोविंद साहू,अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, मनीषा सोनी, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू सहित शालेय परिवार उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47