Advertisement

बेरला पुलिस ने 6 जुआडियों से 7870 रु एवं तास किया जप्त

बेरला पुलिस ने 6 जुआडियों से 7870 रु एवं तास किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिला कि थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भटगांव कांजी हाऊस के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैं की सुचना पर थाना बेरला पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर 6 जुआडियों शरद साहू उम्र 41 साल साकिन भटगांव थाना बेरला, केशव कोशले उम्र 37 साल साकिन सरदा थाना बेरला, भरत कोशले उम्र 42 साल साकिन सरदा थाना बेरला, अमित साहू उम्र 22 साल साकिन सरदा थाना बेरला, मनीष बारले उम्र 32 साल साकिन सरदा थाना बेरला, राजा ऊर्फ अनिल धीवर उम्र 24 साल साकिन भटगांव थाना बेरला जिला बेमेतरा को पकडा गया। थाना बेरला में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 6 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 7870 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, भुषण मारकंडेय, दिनेश निषाद, तुकाराम निषाद, देवेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47