खण्डसरा पुलिस ने कोचिये से 14 पौवा शराब किया जप्त

खण्डसरा पुलिस ने कोचिये से 14 पौवा शराब किया जप्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 17 सितंबर को पुलिस चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी रामचंद्र चतुर्वेदी पिता सुखम चतुर्वेदी उम्र 50 साल साकिन अतरिया, पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। 14 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1120 रूपये एवं बिक्री रकम 440 रूपये कुल जुमला 1560 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।