Advertisement

कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में गुरुवार सुबह से जंगली भालू के घूमने से दहशत का माहौल

कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में गुरुवार सुबह से जंगली भालू के घूमने से दहशत का माहौल है। भालू सुबह करीब 5 बजे से दिनभर नगर के अलग-अलग वार्डों में देखा गया। शहरी इलाके में घूमते हुए उसने कई घरों के दरवाजे खटखटाए और एक घर के परिसर में शौचालय के पास गंदगी भी फैलाई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में डर बना हुआ है।

गुरुवार को चारामा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सुबह बस्तर से सूखी मछली बेचने वाली महिलाएं पहुंची थीं। करीब 5 बजे कृष्ण मंदिर वार्ड में राजू पेंटर के पास इन महिलाओं और अखबार बांटने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले भालू को देखा। बताया गया कि कुत्तों के भौंकने के बाद भालू वहां से भाग निकला।

कृष्ण मंदिर वार्ड क्रमांक 11 में घूमते समय भालू कई मकानों के पास पहुंचा और उनके दरवाजे खटखटाए। इस दौरान एक वार्डवासी के घर के परिसर में शौचालय के पास गंदगी फैलाने की भी बात सामने आई है।

इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सदर बाजार स्थित नवीन पटेल इंटरप्राइजेज के पास भी लोगों ने भालू को देखा।

स्कूल परिसर में भी दिखी हलचल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर के श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रांगण में भी भालू की हलचल देखी गई। इसके बाद वन विभाग ने नगरवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग ने खास तौर पर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों से एक-दो दिन सुबह की सैर पर नहीं जाने की अपील की है।

भालू एक है या दो, अभी स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते एक-दो दिनों से भी अलग-अलग इलाकों में भालू के घूमने की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर में घूम रहा भालू एक ही है या दो अलग-अलग भालू हैं।

वन विभाग की टीम अलर्ट, लोकेशन ट्रैक कर रही

सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। डिप्टी रेंजर महेश सलाम ने बताया कि भालू की सूचना मिलते ही विशेष टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर के चारों ओर वन अमला लगातार गश्त कर रहा है और भालू की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित तरीके से आबादी से बाहर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और भालू के करीब नहीं जाने की अपील की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47