
कंडरका पुलिस ने कोचिये से 40 पौवा किया जप्त
बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैैं। जिसके तहत 18 सितंबर को पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी विनोद बंजारे पिता सरजू बंजारे उम्र 32 साल साकिन खंगारपाट पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। 40 पौवा देशी मसाला शराब किमती 4400 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि केवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, प्रधान आरक्षक ठाकुर राम घृतलहरे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।












