Advertisement

समाज के आदर्श व गौरव हैं महाराजा भक्त गुहा निषाद राज – आशीष छाबड़ा

समाज के आदर्श व गौरव हैं महाराजा भक्त गुहा निषाद राज – आशीष छाबड़ा

भक्त निषाद राज चौक, सामाजिक भवन एवं स्टेडियम में हाई मास्क लाईट निर्माण 80.97 लाख रुपए की रखीं आधारशिला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर के टाउन हॉल बेमेतरा में आयोजित महाराजा गुहा निषाद राज चौक एवं निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं हाईमास्क लाईट निर्माण के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम, भक्त गुहा निषाद राज की आरती कर महाराजा भक्त निषाद राज चौक निर्माण 15 लाख, निषाद समाज सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में हाई मास्क लाईट निर्माण 50.97 लाख रुपए का नारियल तोड़ भूमिपूजन किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज निषाद समाज के भाइयों के लिए यह दिन ऐतिहासिक और स्वर्णिम हैं, महाराजा भक्त गुहा निषाद राज चौक का निर्माण कार्य होने जा रहा हैं। मेरा ऐसा मानना हैं पूरे प्रदेश में सबसे पहले नगर पालिका क्षेत्र में चौक की स्थापना हो रही हैं, हम सभी बेमेतरा जिलेंवासियों के लिए गौरव की बात हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही हैं, सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। यहां की संस्कृति को पुर्नजीवित कर लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार निषाद समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। शिक्षा, रोजगार से लेकर समाज के परंपरागत मछली पालन के व्यवसाय के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा हैं, मछली पालकों को किसानों की भांति बिजली की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। निषाद (केवट) समाज स्वाभिमान के साथ अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं, परंम्परागत व्यवसाय के अलावा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समाज मजबूती से आगे बढ़ी हैं। भगवान श्रीराम के प्रिय सखा भक्त गुहा निषाद राज थे, जिसके कारण आज निषाद समाज भगवान श्रीराम के भक्त हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को उनकी गौरवगाथा बतानी चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी सभ्यता और संस्कृति को जान सकें। निषाद (केवट) समाज भगवान श्री रामचन्द्र के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज हैं। भक्त गुहा निषाद राज निषाद समाज का आदर्श और गौरव हैं, जिन्होंने भगवान श्री राम की वनवास के दौरान नदी पार कराकर मदद की हैं। निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हैं, जो समाज को सदैव मिलता रहेगा। समय के साथ निषाद समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, दिलीप निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज बेमेतरा ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजन में पंचु साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, बोधिराम निषाद पूर्व महासचिव, मनोज शर्मा सभापति, आशीष राम ठाकुर सभापति, धरम वर्मा पार्षद, ललित विश्वकर्मा महामंत्री, राजू साहू पार्षद, अशोक निषाद प्रदेश संगठन सचिव, मिटा नामदेव सभापति, नीतू कोठारी पार्षद, प्रशांत तिवारी एल्डरमैन, चन्द्रप्रकाश शीतलानी एल्डरमैन, रामअवतार निशाद जनपद सदस्य, नीलेश वैष्णव, जितेंद्र ढीमर, कलेश निषाद, शिवकुमार निषाद, रेवाराम निषाद, मनोज निषाद, बाबूराम निषाद, रामगुलाला निषाद, दुखम निषाद, बुधारू राम निषाद, लीलाराम निषाद, ज्ञानप्रसाद निषाद, तिरिथ राम, रामायण निषाद, हीराधर निषाद, मंतराम निषाद, विदेशीराम निषाद, संतोष निषाद, राजकुमार निषाद, मोहन निषाद सहित बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47