Advertisement

गोठानों में वर्मी टाका निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण मनभरण प्रसाद त्रिपाठी एवं मनन प्रसाद सिंह को नोटिस जारी

जशपुरनगर 12 जून 2021कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने मनोरा विकास खण्ड के सर्वेयर श्री मनभरण प्रसाद त्रिपाठी और कृषि विकास अधिकारी श्री मनन प्रसाद सिंह को मनरेगा योजनातर्गत गोठानों में वर्मी टाका निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मनभरण प्रसाद त्रिपाठी और श्री मनन प्रसाद सिंह द्वारा 31 मार्च 2021 तक गौठान में वर्मी टाका निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना बताया गया था। परन्तु टाका निर्माण पूर्ण न होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार टांका तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किये जाने के बाद भी वित्तीय वर्ष समाप्त होने के 02 माह पश्चात् तक 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का अनदेखा कर मनमाने ढंग से कार्य किया गया जा रहा था एवं अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण एवं कर्तव्यों का सही निवर्हन नहीं किया जा रहा हैं इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि शासकीय संपादन असक्षम हैं।
उप संचालक कृषि जशपुर एवं नोडल अधिकारी जशपुर के संदर्भित पत्र के द्वारा आपको अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु आज दिनांक तक आपसे स्पष्टीकरण जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। आपका उक्त कृत्य शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है क्यो न उक्त कृत्य के लिए छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम के तहत् आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। अतः निर्देशित किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर वस्तु स्थिति, फोटो ग्राफ के साथ अवगत कराये कि किन करणों से आपके द्वारा आज दिनांक तक वर्मी टाका निर्माण पूर्ण नही किया गया है। अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47