Advertisement

सभी शासकीय कार्यालय शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ होंगे संचालित : कोविड-19 के निर्देशों के पालन की शर्त पर आम जनता के प्रवेश को भी किया गया शिथिल

कोरबा 12 जून 2021कोविड-19 के वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए सोमवार 14 जून 2021 से सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी शासकीय कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को कोविड-19 के लिए निर्धारित निर्देर्शों के पालन की शर्त पर शिथिल किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व में मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही आम जनता के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज महानदी भवन से मंत्रालय, विभागाध्यक्ष एवं जिला कार्यालयों के संचालन हेतु जारी आदेश में सभी कार्यालयों में दिनांक 14 जून, सोमवार से सभी श्रेणी के अधिकारियों,कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु निर्धारित मापदंड जैसे मास्क लगाना, एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना इत्यादि का कड़ाई से पालन करने भी कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57