Advertisement

जमनीपाली गौठान की अव्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, जिले के सभी गौठानों के अद्यतन फोटोग्राफ किए तलब : करतला जनपद सीईओ के प्रति जताई नाराजगी, गौठान को जल्द व्यवस्थित करने दिए निर्देश

कोरबा 12 जून 2021कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज आकस्मिक निरीक्षण पर फरसवानी के नजदीक करतला विकासखण्ड के जमनीपाली गौठान पहुंची। गौठान में आधे-अधूरे निर्माण, अव्यवस्थित अधोसंरचना और चारों तरफ उग गई झाड़ियों आदि को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। श्रीमती साहू ने गौठान की इस दशा पर करतला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और गौठान को जल्द से जल्द व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा और एसडीएम श्री सुनील नायक भी साथ रहे। कलेक्टर ने जमनीपाली गौठान की अव्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी गौठानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से मांगी है। उन्होंने गौठानों के क्रियाशील और अक्रियाशील होने के साथ-साथ अद्यतन फोटोग्राफ्स भी तलब किए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने गौठान में निर्माणाधीन कामों को रोककर गौठान को पशुओं के ठहरने लायक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में पशुओं के लिए पानी-चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्रीमती साहू ने गौठान के समीप चारागाह विकसित कर पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में अनावश्यक निर्माण कार्यों को तत्काल बंद करने को कहा और गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए तत्काल टांके तैयार करने के निर्देश दिए। श्रीमती साहू ने गौठान से स्वसहायता समूहों को जोड़कर जीविकोपार्जन की गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57