ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दुष्कर्म के बाद 45 वर्षीय महिला की हत्या, चेहरे पर पत्थर से किया वार

कोंच (गया): बिहार के गया जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में गुरुवार देर रात 45 वर्षीय मीना देवी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था।
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गया पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

कैसे हुई वारदात?

मृतका के परिजनों ने गांव के संजय चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजय ने पूजा-पाठ और ओझा-गुनी का बहाना बनाकर रात में मीना देवी को अपने घर बुलाया। वहां उसने शराब के नशे में पहले महिला से दुष्कर्म किया और फिर घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मीना देवी के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

बेटी और सास पर भी हमला

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपी ने मृतका की 25 वर्षीय बेटी को भी किसी बहाने अपने घर बुलाया। बेटी के साथ उसकी सास भी वहां पहुंचीं। तभी आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। सास के सिर में गंभीर चोट आई है। इसी दौरान बेटी की नजर पास की झाड़ियों में पड़ी, जहां उसकी मां का शव पड़ा था। शव देखकर बेटी चीखने लगी और शोर मचाते ही गांव के लोग वहां जुट गए। मौके की नजाकत भांपते हुए आरोपी संजय चौधरी फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल और थानेदार रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और गांव की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

डीएसपी ने कहा—

“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

गांव में दहशत और आक्रोश

इस वीभत्स वारदात से पूरे गांव में सन्नाटा और गुस्सा फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!