Advertisement

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में मनाया गया रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में मनाया गया रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

दिनकर हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं – प्राचार्य जायसवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज बड़े उत्साह के साथ विद्यालय में रामधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई। स्कूल के संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सर्वप्रथम रामधारी सिंह दिनकर की छायाचित्र में माल्य व पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए ॐ मन्त्र, गायत्री मंत्र उच्चारण व डीएवी गान के साथ विद्यालय में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती कार्यक्रम का प्रारंभ किया हुआ। प्राचार्य जायसवाल ने बताया कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म’ आज ही के दिन 23 सितम्‍बर 1908 को हुआ था। दिनकर हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, राष्ट्रकवि व निबन्धकार हैं, वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हुए हैं। राष्ट्रवाद अथवा राष्ट्रीयता को इनके काव्य की मूल-भूमि मानते हुए इन्हे ‘युग-चारण’ व ‘काल के चारण’ की भी संज्ञा दी गई है। श्री जायसवाल बताते हैं कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्वतन्त्रता पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतन्त्रता के बाद ‘राष्ट्रकवि’ के नाम से जाने गये। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि है। एक ओर उनकी कविताओं में ओज, विद्रोह, आक्रोश और क्रान्ति की पुकार थी तो दूसरी ओर कोमल शृंगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति थी। इन्हीं दो प्रवृत्तियों का चरम उत्कर्ष हमें उनकी कुरुक्षेत्र और उर्वशी नामक कृतियों में मूलरूप से मिलता हैं। दिनकर को अनेकों उपाधि से भी अलंकृत किया गया हैं, उनकी पुस्तक संस्कृति के चार अध्याय के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा उर्वशी के लिये भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। अपनी लेखनी के माध्यम से वह सदा अमर थे, अमर है, व अमर रहेंगे। विद्यालय के कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा एवं विद्यालय के चार हाउस जिसमें से दयानंद हाउस, श्रद्धानंद हाउस, विवेकानंद हाउस व महात्मा नंद हाउस के बच्चों ने दिनकर के जयंती के उपलक्ष्य में वीर रस की कविता पाठ, गीत, भाषण, प्रस्तुतियां दिए , संस्था के वरिष्ठ शिक्षकों में ललित देवांगन व ज्ञानेश्वर साहु ने दिनकर की जीवनी पर विचार व्यक्त किए, ततपश्चात शांति पाठ करके हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी शिक्षक छोटू साहु ने शानदार रूप से किया। इस उपलब्ध में प्राचार्य पीएल जायसवाल सहित शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, लीना सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, गोविंद साहू, अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, मनीषा सोनी, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू, सहित छात्र छात्राए उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47