
सरपंच ने किया लघु सीमांत कृषकों को सब्जी मिनीकिट का वितरण
सूरजपुर 08 मार्च 2021/ सरपंच ग्राम पंचायत तिलसिवां कामेश्वर सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम के लघु, सीमांत कृषकों को मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत उद्यान विभाग, विकासखंड सूरजपुर के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी आयुष मिश्रा के पहल से सरपंच कामेश्वर द्वारा सब्जी मिनीकिट का वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत 60 हितग्राहियों में से प्रत्येक को 10 ग्राम करेला, 20 ग्राम लौकी व 100 ग्राम भिण्डी बीजों का वितरण किया गया।
इस योजना द्वारा मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर में स्वयं के ताजे पीड़ानाशक रहित सब्जी व फल-मसालों की पूर्ति स्वयं से करा कर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि कृषकों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ कम किया जा सके तथा पीड़ानाशक रहित शुद्ध ताजे फल-सब्जियों का उत्पादन स्वयं के करने से स्वास्थ्य लाभ में वृद्धि हो।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]










