Advertisement

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 105 आवेदन प्राप्त हुए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रत्येक सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जनचौपाल को आयोजन होता हैं। इस चौपाल में जिलें के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आते हैं। जन चौपाल में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया जाता हैं। आज के जनचौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज के जनचौपाल में 105 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। जनचौपाल में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से तहसील बेमेतरा के ग्राम सारंगपुर निवासी उत्तम कुमार देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा वार्ड नं. 12 सिघौरी निवासी भागीरथी रजक ने वृद्धा पेंशन योजना लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम ग्राम जेवरा व ग्राम रांका के समस्त किसानों ने करही जलाशय से किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम बैजी निवासी सादबाई ने ग्रामीण आवास न्याय योजना अंतर्गत आवास प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया । ग्राम परसदा निवासी हरीश कुमार ने वर्ष 2018-19 की फसल बीमा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मोहलई के समस्त ग्रामवासी ने को वर्ष 2022-23 में रबी फसल की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह आर्थिक सहायता दिलाने तहसील थानखम्हरिया ग्राम टिपनी निवासी देवी प्रसाद दुबे, तहसील बेरला ग्राम हरदी के समस्त ग्रामवासी 11 केवी जर्जर पोल बस्ती अंदर से बाहर विस्थापन के संबंध में श्रम कार्ड में संशोधन करवाने, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण करने, आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47