
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण व्यय प्रशिक्षण 27 को
बेमेतरा – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2023 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण व्यय अंतर्गत गठित दलों की बैठक सह प्रशिक्षण इस महीने की 27 तारीख़ को पूर्वाह्न 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के दिशा सभाकक्ष में आयोजित किया गया हैं। जिसमें सहायक व्यय प्रेक्षक वि.स. 68 साजा, 69 बेमेतरा, 70 नवागढ़ वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल तथा लेखा टीम के सभी सदस्य को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।









