कांग्रेस सरकार के ढ़ाई वर्षों की विफलता को घर घर जाकर बतायें कार्यकर्ता- कौशिक

 

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने एकदिवसीय प्रवास पर आज अंबिकापुर पहुंचे तथा संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की.. भाजपा जिला अध्यक्ष ललनप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा भारत सिंह सिसोदिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से भेंट हेतु आयोजित इस बैठक को इस अवसर पर संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 14,15,16,17 जून को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस सरकार की ढाई साल की विफलता व कुशासन को बतायें तथा प्रदेश संगठन द्वारा तैयार प्रश्नोत्तरी का जनता के साथ विडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करें.. इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी राय भी ली तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, विकास पांडेय, जन्मेजय मिश्रा, संजय सोनी, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, कैलाश मिश्रा, विश्वविजय तोमर,निश्चल सिंह, संजू वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिंहा, हर्ष जायसवाल, नितिन गुप्ता, राजू पांडेय, दुर्गा शंकर दास, प्रियेश अग्रहरि, शुभम जायसवाल, संजीव वर्मा, धीरज सिंह, विवेक सिंह, दीपक यादव, तथा अमोघ कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।