कोरबा: बालकोनगर थाना पुलिस को साहू समाज कोरबा के द्वारा स्मिृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित….वर्ष 2020-21 में 14 गुम नाबालिक बालक/बालिकांओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
कोरबा/बालकोनगर :- थाना बालकोनगर नगर की विशेष टीम वर्ष 2020- 21में अबतक 14 नाबालिक बालक/बालिकाओ को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश व दिल्ली से बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द करने पर साहू समाज कोरबा के पदाधिकारीगण कृपा राम साहू पार्षद,(एम.आई.सी मेम्बर नगर पालिक निगम कोरबा), पालू राम साहू पार्षद (एम.आई.सी मेम्बर नगर पालिक निगम कोरबा, स्वास्थ विभाग), गिरधारी साहू (अध्यक्ष साहू समाज कोरबा), रविन्द्र साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष साहू समाज), बालाराम साहु (तहसील अध्यक्ष) एवं साहू समाज के सदस्यगण शशीभूषण साहू, किशोर प्रसाद साहू, दमन साहू, बुंद राम साहू, सियाराम साहू के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक 284 अजय सिंह ठाकुर, आरक्षक 19 भूपेन्द्र पटेल को थाना बालकोनगर परिसर में आमजन व पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु स्मिृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]










