Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम
विधायक बृहस्पत सिंह हुए शामिल साल और श्रीफल देकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का किया गया सम्मान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का उपस्थित रहे।
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत बलरामपुर के परिसर में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वद्धजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही वृद्धजनों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे मटकी फोड, जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने उपस्थित वृद्धजनों को साल, श्रीफल एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और छड़ी प्रदान की।
विधायक बृहस्पति सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्गों का हमंे सम्मान करना चाहिए। क्योंकी उनके मार्गदर्शन में ही हम सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को वृद्धजनों के अनुभव का लाभ लेना चाहिए, जिससे की युवा अपना समग्र विकास कर सके। श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही और बताया कि बीपीएल कार्डधारी परिवारों को शासन के द्वारा निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपील किया की जिन लोगों ने भी राशन कार्ड नहीं बनवाए हैं वो अवश्य ही बनवाकर योजना का लाभ लें। उन्होंने वृद्धा पेंशन में हुई वृद्धि के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि वृद्धा पेंशन की राशि पूर्व में 350 रुपए थी जो की अब 500 रुपए कर दी गई है।
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी को बधाई वृद्धजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुरुआत के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी के घरों में बुजुर्ग है जिनका हमे सम्मान करना चहिए। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे वृद्धा आश्रम के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमारे अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि वृद्धा आश्रमों में निवासरत वृद्धजनों को सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं तथा अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी करूण कुमार डहरिया, बलरामपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, तहसीलदार सुश्री रौशनी तिर्की, गणमान्य नागरिक रिपुजित सिंह, अधिकारी-कर्मचारी तथा वृद्धजन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47