Advertisement

कांग्रेस भरोसा यात्रा के प्रारंभ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कांग्रेस भरोसा यात्रा के प्रारंभ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल गांधी से कहूंगी की सरगुजा का कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर है। भारी बरसात में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कांग्रेस भरोसा यात्रा के उपरांत लटोरी में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने यह कह कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस भरोसा यात्रा अम्बिकापुर में अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हो गई थी। यात्रा के प्रारंभ में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सह प्रभारी डॉ चंदन यादव और विजय जांगिड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत यात्रा घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक , बिलासपुर चौक होते ग्राम लटोरी, लखनपुर पहुँची। यहाँ पहुँचकर यात्रा आमसभा में तब्दील हो गई। आमसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के संदेश को जनता और कार्यकर्ताओं का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार बनाई थी हमे विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा जितने में कामयाब रहे हैं, और प्रदेश की जनता एकबार फिर प्रदेश में हमारी सरकार बनाएगी। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि गांधीजी के एकता के संदेश और शास्त्रीजी के परिश्रम को याद करते हुए यह यात्रा निकाले हैं। भाजपा द्वारा बांटने की नीति के विरुद्ध कांग्रेस एकता और शांति की राह पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप हो गई है। कांग्रेस को भरोसा अपने काम पर है, कांग्रेस को भरोसा छत्तीसगढ़ की जनता पर है, कांग्रेस को भरोसा अपने कार्यकर्ता पर है और कांग्रेस को भरोसा अपने केंद्रीय नेतृत्व पर है और इसी भरोसे पर हम फिरसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। यात्रा के दौरान औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा , विक्रमादित्य सिंह, कृपा साहू साथ मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47