कलेक्टर ने थिंक-बी के लिए लांच किया ‘क्रिएटिविटी दिखाओ मौका पाओ‘

जगदलपुर, 13 जून 2021स्वउद्यमिता में रुचि रखने वाले बस्तर के युवाओं के सहयोग के लिए स्थापित ‘थिंक-बी‘ के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज क्रिएटिविटी दिखाओ मौका पाओ कार्यक्रम लांच किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, कौषल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री शरदचंद्र गौड़, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री डीएल पुसाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर श्री बंसल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर के युवाओं में असीमित प्रतिभा है और वे भी अब विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप में कदम रखना चाहते हैं। ऐसे युवाओं की सहायता के लिए स्थापित थिंक-बी सोसायटी का गठन किया गया है। यह सोसायटी स्वउद्यमिता के राह में आगे बढ़ने के इच्छुक युवाओं को पूरा सहयोग करेगी। यहां आईटी सहित कृषि उत्पाद, वनोत्पाद, यहां के स्थानीय कला एवं संस्कृति से जुड़े सामग्री का व्यवासाय, फुड प्रोसेसिंग सहित कई अन्य अवसर उपलब्ध हैं। संभावनाओं से भरपूर बस्तर में उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर यहां रोजगार के अवसर को बढ़ाने वाले युवाओं की सहायता हर कदम पर की जाएगी। ऐसे युवाओं और व्यावसायियों को उद्योग स्थापना या सेवाक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विकास निधि, नेटवर्क, संबंध, स्थान, शोध, सलाह आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी के संचालन के लिए पटवारी प्रषिक्षण शाला परिसर में स्थित भवन में किया गया है। सोसायटी द्वारा इंटीरियर डिजायनर, ग्राफिक डिजायनर, क्रिएटिव आर्ट मेकर और ग्राफिटी आर्टिस्ट से hello@think-b.in में रचनात्मक सुझाव मांगे गए हैं और बस्तर के पहले इंक्यूबेशन सेंटर सेटअप टीम के कोर मेंबर बनने का अवसर दिया गया है।