Advertisement

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने सरगुजा आँचल को करीब 399 करोड़ रुपए की सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने सरगुजा आँचल को करीब 399 करोड़ रुपए की सौगात दी।


एक व्यस्त दौरे में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने आज सरगुजा आँचल को करीब 399 करोड़ रुपए की सौगात दी है। कई प्रमुख सिंचाई और विद्युत परियोजनाओं के साथ साथ उन्होंने उन्होंने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। करीब 1 सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए के विभिन्न योजनाओं की सौगात दी गई थी । उसके उपरांत आज पुनः उपमुख्यमंत्री द्वारा करीब 399 करोड़ के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। लखनपुर, अम्बिकापुर के ग्राम रामपुर और अम्बिकापुर में विभिन्न क्षेत्रों में लोकार्पण और भूमिपूजन के ये कार्यक्रम हुए। आज ही उपमुख्यमंत्री के द्वारा अम्बिकापुर में संभागीय GST कार्यालय का भी लोकार्पण किया गया। इस कार्यालय के खुल जाने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों को GST से संबंधित प्रशासनिक कार्यों के लिए बिलासपुर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। ग्राम रामपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सरगुजा जिले में बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। सिंचाई और विद्युत परियोजनायें वर्षों तक क्षेत्र के मांग को पूरा करती रहेंगी। आज के कार्यक्रम में उनके साथ लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता साथ थे।

अम्बिकापुर में एक और 132 केवी विद्युत सबस्टेशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उर्जा विभाग का प्रभार मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री के द्वारा सरगुजा के विभिन्न क्षेत्रों में कई छोटे-बड़े विद्युत सबस्टेशनों की मंजूरी दी गई है। हाल में लखनपुर और उदयपुर में उनके द्वारा 33 केवी के 3 विद्युत सबस्टेशनों का भूमिपूजन किया था। आज उन्होंने एक साथ 2 नए 132 केवी सबस्टेशनों का भूमिपूजन किया है, जिनकी लागत 117 करोड़ है। जिनमे से एक सबस्टेशन अम्बिकापुर के लिए होगा जो ग्राम सरगांव में स्थापित होगा। दूसरा 132 के वी सबस्टेशन लखनपुर में स्थापित होगा। पूर्व में उनके द्वारा उदयपुर में 132 केवी सबस्टेशन का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विद्युत सबस्टेशन की स्थापना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अगले 20 वर्षों के लिए वोल्टेज जैसी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सरगुजा में 400 केवी के बड़े सबस्टेशन की स्थापना की दिशा में काम हो रहा है और इसके लिये भूमि का चयन हो गया है।

4 सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव द्वारा आज करीब 239 करोड़ की लागत से बनने वाले 4 समुह जल प्रदाय परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया गया। करजी-दरिमा, खैरबार, पोंडी खुर्द और देव टिकरा ऐसे 4 समूह जल प्रदाय परियोजना हैं जिनका लाभ 188 ग्रामो को होगा। इसके अलावा उन्होंने 8.55 करोड़ के श्याम घुनघुट्टा परियोजना परियोजना के मुख्य नहर के लाइनिंग और ट्रैक्टर ब्रिज आदि का निर्माण शामिल है।

20 करोड़ के सड़कों का भूमिपूजन
उपमुख्यमंत्री के द्वारा करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले 4 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं का भूमिपूजन किया गया। करीब 5 करोड़ की लागत से मंड़ीबोर्ड के विविध सड़क, किसान सदन, बाजार हाट, चबूतरा आदि के निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। लखनपुर में हमर क्लीनिक का लोकार्पण भी उनके द्वारा किया गया।

प्रस्तावित आत्मानंद स्कूलों का निरीक्षण

हाल ही में अम्बिकापुर शहर में 2 स्कूलों की स्वीकृति उनके प्रयास से शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर और नगर निगम स्कूलों को अब आत्मानंद स्कूलों का दर्जा प्राप्त हो गया है, उपमुख्यमंत्री द्वाराआज नगर निगम स्कूल का दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि इसी सत्र में इन दोनों स्कूलों को प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी आत्मानंद कोचिंग के छात्रों के साथ भी संवाद किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47