छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छग के पूर्व सीएम ने किया चुनाव आयोग से आग्रह, मतदान आगे बढ़ाने की कृपा करें

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने तीज त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग से मतदान की तारीखों को परिवर्तन करने की गुजारिश की है। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी चुनाव आयोग से 17 नवंबर के निकट छठ पूजा पड़ने की वजह से दूसरे चरण के मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मैं @ECISVEEP से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!