ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Karnataka Exit Poll 2023 : कौन बनेगा कर्नाटक का किंग…? देखें एग्जिट पोल्स…

बंगलौर। Karnataka Exit Poll 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजे 13 मई को आएंगे। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए। अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कई सर्वे और न्यूज एजेंसियों ने मिलकर इन एग्जिट पोल्स को किया है। जिसमें हजारों की संख्या में वोट डालकर बाहर निकले मतदाताओं से उनकी राय ली गई है। चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच में प्रमुख तौर पर मुकाबला है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रिपबल्कि और पी मारक्यू के एग्जिट पोल

रिपबल्कि और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

Karnataka Exit Poll 2023 : टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं टीवी-9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

Karnataka Exit Poll 2023 : एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!