Advertisement

किसान नेता योगेश भाजपा में हुए शामिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समारोह में की शिरकत

किसान नेता योगेश भाजपा में हुए शामिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समारोह में की शिरकत

राजधानी रायपुर के रावण भाटा में आयोजित समारोह में 10 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता योगेश तिवारी ने राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित समारोह में भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजीव लोचन महाराज, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, सुभाष तिवारी, संजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में किसान नेता ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। किसान नेता ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। समारोह में बेमेतरा विधानसभा से 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

योगेश के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की बढ़ेगी ताकत – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संबोधन में कहा आज योगेश तिवारी के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक आए हैं, सबसे अच्छी बात इतनी बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी दिख रहे हैं, युवा भी दिख रहे हैं। मगर सबसे बड़ी उपलब्धि इतनी बड़ी संख्या में हमारी बहन आई हैं, उनका मैं विशेष स्वागत करता हूं। अब नहीं सहीबो, अब नहीं सहीबो, बदल के रहिबो 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना हैं, योगेश तिवारी हजारों साथियों सहित भाजपा में आता हैं तो पार्टी की ताकत बढ़ जाती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

योगेश भाई व उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत – समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा योगेश भाई और विशाल संख्या में उपस्थित सभी युवा और बहनों को पार्टी में स्वागत करता हूं। ऐसी पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं, जो भारत माता की जय करने के लिए बनी हैं। जिस पार्टी में नेशन फर्स्ट और व्यक्ति को तीसरे क्रम में माना जाता हैं, जिस पार्टी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहा हैं, उस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं।

भाजपा में शामिल होकर लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा – किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी नेता मनसुख भाई मंडाविया हम लोग को आशीर्वाद देने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के 15 साल की सरकार में हर वर्ग खुश था, आज भी पूर्व मुख्यमंत्री को चाउर वाले बाबा के नाम से जाना जाता हैं। किसान नेता ने कहा कि कहा 30 साल से राजनीति में हूं और पिछले 8 साल से किसान नेता के रूप में संघर्ष कर रहा हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो पूरे भारत देश की सेवा कर रही हैं, उस पार्टी में शामिल होकर लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47