Advertisement

क्रेशर मालिकों द्वारा जिला जीवनदीप समिति को 37 बेड के लिए11 लाख रु भुगतान किए जाने पर हटा सील बंदी

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ 2 माह के बाद कोयलांचल सूरजपुर जिला में संचालित स्टोन क्रेशर के संचालकों द्वारा जिलाजीवनदीप समिति के नाम 1100000 रुपए की लागत से 37 बेड हेतु भुगतान किए जाने पर आज कुछ स्टोन क्रेसरो को सील बंदी से मुक्त किया गया
इस संबंध में जानकारी के अनुसार कोयलांचल सहित जिले की विभिन्न स्टोन क्रेसरो पर छापामारी की कार्रवाई करते हुए सील बंदी का अभियान चलाया गया था जिसमें अधिकांशत:स्टोन क्रेसरो को सील कर दिए गए था । इस अंधाधुन करवाई पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बनारसी जयसवाल ने जिला खनिज विभाग पर आरोप लगाया था कि जिले के प्रत्येक क्रेशर मालिकों से 2 -2 लाख रु पर्यावरण विभाग के लिए खनिज विभाग द्वारा मांग की जा रही है नहीं देने पर इस तरह की कार्रवाई की गई। जिला खनिज प्रभारी संदीप नायक ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया था। स्थिति यह रही की जिला खनिज विभाग एवं क्रेशर मालिकों के बीच तनातनी होने के कारण गत माह के अप्रैल से समाचार लिखे जाने तक जिले के अधिकतर क्रेशर बंद रह अंततः जिला क्रेसर मालिक संघ ने जीवनदीप समिति के नाम 37नग ऑक्सीजन बेड जम्मू सिलेंडर के साथ उपलब्ध कराने हेतु 20 क्रेशर संचालकों ने 11 लाख रु जिला चिकित्सालय विसर्जन डॉक्टर शशि तिर्की को भुगतान कर जिला कलेक्टर गौरव सिंह से संपर्क कर क्रेसर सील बंदी हटाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने खनिज विभाग को सीलबंदी हटाने के लिए निर्देश दिया। 37बेड जंबू सिलेंडर युक्त बेड प्रदान हेतु राशि भुगतान करने वाले विवके स्टोन क्रेशर,स्तिीकांत सवई,मीना गोयल,जगदम्बा स्टोन क्रेशर,बांके बिहारी स्टोन क्रेशर,सज्जन स्टोन क्रेशर ,ममता अग्रवाल,गुप्तेश्वर पांण्डे,बाबा सेवरिया स्टोन क्रशर,गणेश मिनरल्स,विष्णु स्टोन क्रेशर
जय बाला जी स्टोन क्रेशर,
मुकेश स्टोन क्रेशर,मंजू स्टोन क्रेशर,चन्द्रमोलर त्रिपाठी स्टोन क्रेशर,अवधेश स्टोन क्रेशर, अनिता स्टोन क्रेशर,गोयल स्टोन क्रेशर,मां जगदम्बे भवानी स्टोन क्रेशर शामिल है जिला सर्जन डॉ शशि तिर्की को 1100000 रुपए नगद भुगतान का रिसीव प्राप्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

एक दर्जन क्रेशर मालिक अभी भी अपना सहयोग प्रदान नहीं किया अभी तक जिले के 1 दर्जन से अधिक क्रेशर मालिक जीवनदीप समिति को सहयोग प्रदान नहीं किया है। जिससे उनका क्रेशर अभी भी सील है। वही क्रेशर पूरे 2 माह तक संचालित रहे जिसका खनिज विभाग से अच्छी तालुकात है या जिस पर खनिज विभाग के अधिकारी मेहरबान थे।
जिलाध्यक्ष का स्टोन क्रेशर अभी भी सील इस संबंध में जानकारी के अनुसार नव चयनित जिला स्टोन क्रेसर संघ की जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बनारसी जयसवाल का केसर सहित 1 दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशर सील है। बताया जाता है कि बनारसी जयसवाल ही खनिज विभाग पर दो लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाया गया था इसी कारण से अधिकारी इनसे अभी तक खफा है इनके साथ रहने वाले स्टोन क्रेशर मालिकों का केसर अभी तक सील है। बाहर आ क्रेशर मालिकों द्वारा जीवनदीप समिति के नाम 1100000 रू का भुगतान किए जाने से भाजपा नेता बनारसी जयसवाल का जिला खनिज विभाग पर लगाया गया आरोप को सत्य प्रमाणित करता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05