Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कृषि उपज मंडी बोर्ड का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कृषि उपज मंडी बोर्ड का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पीएस एल्मा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के सिलसिले में कृषि उपज मंडी परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्वाचन के तैयारियों की दृष्टि से आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करने, कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित निर्वाचन की सभी गतिविधियों जैसे-ईव्हीएम स्ट्रांग रूम, निर्वाचन कार्यालय, मतगणना स्थल आदि के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं पेयजल, शौचालय, बिजली आदि के साथ कार्यालय स्थापना के संबंध में अवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि उपज मंडी परिसर से ही विधानसभा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य इसी परिसर में होती हैं, इसलिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण तैयारी शीघ्रता से पूरा करें। विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल सामग्री का वितरण, मतदान दल की रवानगी, दोनों विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांगरूम, मतगणना रूम एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर का मॉनिटरिंग कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी का मॉनिटरिंग कक्ष, सीसीटीवी रूम, सुरक्षा अधिकारियों का कक्ष एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा जवानों के ठहरने की पूरी व्यवस्था इसी नवीन कृषि उपज मंडी परिसर किया जाता हैं। कलेक्टर ने विधानसभावार मतपेटी वितरण एवं मतगणना के दौरान लगने वाले सावधानियों के बारे में चर्चा कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर ओर अपर कलेक्टर द्वेय डा. अनिल वाजपेयी, सीएल मार्कण्डे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47