Advertisement

समस्याओं के समय पर निदान पाने वाले ग्रामवासियों के मन में कांग्रेस की छवि और मजबूत हुई है: टीएस सिंहदेव

समस्याओं के समय पर निदान पाने वाले ग्रामवासियों के मन में कांग्रेस की छवि और मजबूत हुई है: टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम वासियों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। अपनी समस्याओं के समय पर निदान पाने वाले ग्रामवासियों के मन में कांग्रेस की छवि और मजबूत हुई है। यहाँ लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में वापिस लाने का मन बना लिया है। इस दौरान शारदीय नवरात्रि उत्सव के पवित्र पर्व पर रामपुरिहिन मंदिर के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया । लोगों ने भरोसे की सरकार, कांग्रेस सरकार द्वारा अपने द्वार पहुंचने पर हार्दिक स्वागत व हर्ष व्यक्त किया। टीएस सिंहदेव उत्साहित जनसमूह से भेंट और चर्चा के दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों सहित कांग्रेस सरकार के प्रति उनके सुदृढ़ विश्वास से अवगत हुए। इस दौरान ग्राम वासियों से मिलकर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जाना। जनता कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल से बहुत संतुष्ट और खुश है और कांग्रेस सरकार को रिपीट करने का निश्चय कर चुके हैं। ग्रामवासियों के हृदय में कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसे का भाव है।

भाजपा सरकार के समय में अटके कामों को कांग्रेस के कार्यकाल में तेज गति से पूरा होते देख कोसगा वासियों ने फिर से कांग्रेस को सेवा का मौका देने का मन बना लिया है। इस दौरान माताओं,बहनों और युवा साथियों की समस्याओं और सुझावों को सुना व शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में मौजूदा कांग्रेस सरकार के समर्थन का आग्रह किया ग्राम वासियों को संबोधित करने के दौरान उनकी आकांक्षाओं और बहुमूल्य सुझावों को समझा। ग्रामवासी कांग्रेस की सत्ता में पुर्नवापसी को लेकर बहुत उत्साहित नज़र आए। टीएस सिंहदेव को हर्राटिकरा में ग्रामवासियों से संवाद के दौरान कांग्रेस सरकार पर लोगों के विश्वास ने आगामी चुनावों में कांग्रेस की स्पष्ट जीत हेतु आश्वस्त कर दिया।

टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़ेसा ग्रामवासियों से चर्चा के साथ छत्तीसगढ़ के भविष्य, नन्हें बालकों के साथ समय बिताया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कृष्णापुर के आँगन में पहुंचा। ग्रामवासियों से मुलाक़ात और चर्चा के दौरान उनके मन में कांग्रेस के प्रति अपूर्व प्रेम और विश्वास की भावना को महसूस किया। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदरपुर एवं माझापारा में जन समूह को संबोधित किया। इस दौरान उत्साहित और आशान्वित ग्रामवासियों से संवाद कर कांग्रेस की आगामी सफलता की महक अनुभूत हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47