Advertisement

मोबाइल मेडिकल यूनिट से घरों के नजदीक मिल रही है इलाज की सुविधा

रायपुर: 14 जून 2021रोजी-मजूरी कर जीवन यापन करने वालों को अब छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में मोबाइल चिकित्सा यूनिट श्रमिक और स्लम एरिया में सप्ताह में एक दिन शिविर लगाया जाता है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को इस योजना से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे इस दौरान जिले में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि उनके मोहल्ले में मोबाइल मेडिकल यूनिट सप्ताह में 1 दिन सुबह 8 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएं देता है, जिससे लगभग 60 से 70 मरीजों को उपचार और परामर्श मिलता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल मोबाइल यूनिट में इलाज के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी दी जाती है। इस यूनिट में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा ब्लड, शुगर टेस्ट की सुविधा भी मिलती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57