Advertisement

पहले चरण का मतदान शुरू, 20 सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला करेगी जनता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पहले चरण का मतदान शुरू, 20 सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला करेगी जनता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

बता दे राज्य के 20 सीटों मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट की जनता प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेगी. 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जब्कि, बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा

छतीसगढ़ में 7 के बाद 17 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा. कांग्रेस की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है. राज्य में 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग की हैं. जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं. यहां लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं. राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 109 है. साल 2018 में कांग्रेस ने यहां 68 सीटें जीतीं. बीजेपी ने 15, बीएसपी 2, जेसीसीजे 5 सीट जीती थीं. 2018 में 7 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. इसमें 2 भाजपा और 5 कांग्रेस ने जीतीं. 2013 में 43 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. जिसमें 5 भाजपा, 36 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं. 2018 में 40 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. इसमें 4 भाजपा, 34 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं थीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47