Advertisement

विधानसभा निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ निलंबित

विधानसभा निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ निलंबित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। इस आशय के आदेश कलेक्टर एल्मा द्वारा जारी कर दिये हैं। विधानसभा आम निर्वाचन सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी) देवेंद्र सिंह को मतगणना स्ट्रांग रूप में विद्युत व्यवस्था करने हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया। वे निर्देशों के बावजूद 3 से 5 नवंबर तक बिना अनुमति मुख्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिससे निर्वाचन कार्य बाधित हुआ। कलेक्टर एल्मा ने अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग( विद्युत एवं यांत्रिकी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियम अनुसार निलंबन अवधि में निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57