Advertisement

एक मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

एक मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग एवं गस्त सुदृढ कर संदिग्ध व्यक्तियो की गतिविधियो पर निगाह रखने एवं स्थायी वारेटीयों का पतातलास हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं। इसी दौरान 5 नवंबर को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान थाना नवागढ़ स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिला कि मुंगेली तरफ से एक व्यक्ति चोरी के मोटर सायकल में सवार होकर ग्राम गाडामोर तरफ बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा हैं की सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक स्लेकाण्डर प्लस मोटर सायकल इंजन नंबर HA11EDM4C08425, चेचिस नं. MBLHAW123M4C22570 कीमती करीबन 30,000 रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। उक्त वाहन के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज कागजात नहीं पेश करने पर उक्त वाहन चोरी का होने की संदेह होने पर धारा 41 (1+4) जाफौ./धारा 379 भादवि के तहत जप्त कर आरोपी रामेश्वर निषाद पिता दुकलहा निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 05 पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली को 5 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त चोरी गई जप्त शुदा मोटर सायकल स्पलेण्डर प्लस काला रंग का वारिसान की जानकारी हेतु पता तलास करने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त मोटर सायकल के संबंध में प्रार्थी शुभान अली उम्र 21 साल साकिन हीरालाल वार्ड दाउपारा मुंगेली की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैैं। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक हेमप्रसाद साहू, फिरोज साहु एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47