Advertisement

भाजपा की सरकार आने पर भाटापारा को बनाया जाएगा स्वतंत्र जिला – शिवरतन शर्मा

भाजपा की सरकार आने पर भाटापारा को बनाया जाएगा स्वतंत्र जिला – शिवरतन शर्मा

भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय स्वर्गीय गोविंद सारंग स्मृति परिसर भाटापारा में प्रेसवार्ता रखी गई है, जिसमे उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छतीसगढ़ राज्य का निर्माण का सपना सकार केन्द्र मे बीजेपी के अटल सरकार मे हुई भाजपा ने छतीसगढ़ राज्य को सवाराने का काम ही आज बीजेपी का जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है वह मोदी का घोषणा पत्र के नाम से पहचाना जा रहा है विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की जनसमस्याओं के निराकरण की शुरुआत बीजेपी के कार्यकाल से ही आरम्भ हुआ चाँवल खाद्य वितरण व खाद वितरण की शुरुआत व छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है जिसे ध्यान मे रखते हुये किसानों के धान को समर्थन मूल्य मे खरीदने कि निर्णय रमन सिंह के कार्यकाल से आरम्भ हुआ वही बीजेपी के 2023 के घोषणा पत्र मे महतारी वंदना योजना प्रति माह 1000 रुपये प्रति महिला उपलब्ध कराने का संकल्प है वही बीजेपी के सरकार आने पर पिछले 2 सालों का बोनस किसानों को दिया जायेगा खेतिहार मजदूरों 10 हजार आयुष्मान चिकित्सा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज बीपीएल परिवार को 500 रुपये मे गैस सिलेंडर 18 वर्ष के बेटी को 1.50 लाख रुपये तीर्थ यात्रा योजना आदि महत्वपूर्ण सौगात घोषणा पत्र मे शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीजेपी के सरकार आने पर भाटापारा स्वतंत्र जिला
वही विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की बीजेपी के सरकार आने पर भाटापारा को स्वतंत्र जिला की घोषणा करायेंगे व 100 बिस्तर अस्पताल शाखा नहर सिंचाई 90 एकड तक लेकर जाना आऊट व इन्डोर स्टेडियम व बायपास लिंक रोड निर्माण सिमगा मे ट्रामा सेन्टर व बीजेपी के सरकार आने पर केबिनेट से मंजूरी कराकर क्षेत्र के पत्रकारों के आवास हेतु जमीन आबंटन के लिये भी प्रयास किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57