Advertisement

दिवाली का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय, इस साल 5 नहीं 6 दिनों की होगी दीपावली

दिवाली का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय, इस साल 5 नहीं 6 दिनों की होगी दीपावली

रायपुर: साल 2023 में दिवाली त्योहार को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है, कि इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी या फिर 13 नवंबर को.

12 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली: पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि दिवाली का पर्व 5 दिनों का महापर्व कहलाता है, लेकिन साल 2023 में यह 6 दिनों का पड़ रहा है. इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2:44 पर शुरू होगी और कार्तिक अमावस्या की तिथि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2:56 पर खत्म होगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए कोई भी त्योहार मनाया जाता है. लेकिन दिवाली में लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए इस बार की दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी.

साल 2023 में 6 दिनों का होगा दीपावली का त्योहार: पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि साल 2023 में दीपावली का त्योहार 5 दोनों का न होकर 6 दोनों का होगा. इसकी शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस के दिन से होगी. उसके बाद 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजन यानी दीपावली, 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और आखिरी में 15 नवंबर को भाईदूज मनाया जाएगा. इस दिवाली में आयुष्मान और सौभाग्य नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लक्ष्मी पूजा का समय: लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के समय शाम को 5:39 से रात 7:35 तक वृषभ काल में शाम 5:39 से रात 7:35 तक निशीथ काल का समय रात्रि 11:39 से मध्य रात्रि 12:32 तक सिंह लग्न में मध्य रात्रि 12:10 से 13 नवंबर की सुबह 2:27 तक किया जा सकता है.

शास्त्रों में कार्तिक मास को बहुत ही शुभ और पवित्र बताया गया है. दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना का समय अलग-अलग मुहूर्त में किया जा सकता है. दीप जलाकर इस पर्व को मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी के साथ ही सरस्वती और गणेश जी की भी पूजा होती है. दीपावली के दिन कुछ लोग दिन में शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करते हैं. कुछ लोग शाम के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं. कुछ लोग मध्य रात्रि में सिंह लग्न में भी दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57