Advertisement

एसपी भावना गुप्ता ने नवकेशा चौक देवकर नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिये निर्देश

एसपी भावना गुप्ता ने नवकेशा चौक देवकर नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिये निर्देश

मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम किया निरीक्षण एवं दिए निर्देश

बाहर से आने-वाले बलों की रुकने की व्यवस्था हेतु अंबेडकर भवन देवकर का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के लिये आदर्श आचार सहिता लगने के बाद बेमेतरा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए लगातार बाहर से आने-वाले बलों की रुकने की व्यवस्था व चेक पोस्ट एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा हैं। जिसके तहत आज 8 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने चौकी देवकर क्षेत्रांतर्गत नवकेशा चौक देवकर स्थित नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर तैनात पुलिस जवानों एवं अन्य अधिकारियों को जिलों के सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने व हमेशा सतर्क एवं सुरक्षित डयूटी करने के संबंध में हिदायत तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कुल देवकर एवं शासकीय पू.मा.शाला सहसपुर का निरीक्षण किया। उन्होनें साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने एवं आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने तथा मतदान केन्द्रो में तैनात किये जाने वाले बलों के मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर से आने वाले पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था हेतु अंबेडकर भवन (सर्व समाज मांगलिक भवन) देवकर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक यशवंत जंघेल, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी देवकर आरसी तिवारी, नवकेशा चौक देवकर नाका/चेक पोस्ट एसएसटी निगरानी टीम अधिकारी निलेश साहू ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकारी एवं अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47