Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक।

आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व पुलिसिंग व्यवस्था मे कसावट लाने पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक।

केंद्रीय बलों के ठहरने की अधतन व्यवस्था सहित, संवेदनशील मतदान केन्द्रो मे केंद्रीय बलों को तैनाती एवं संवेदनशील क्षेत्रो मे एरिया डोमिनेशन करने दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। थाना प्रभारियों को आबकारी एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, समन वारंट की तमिली पर जोर देकर कड़ी क़ानून व्यवस्था बनाये रखने दिए गए दिशा निर्देश। आदतन अपराधियों एवं गुंडा बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियों मे तत्काल सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु किया निर्देशित। सभी थाना/चौकी प्रभारियों को धनतेरस/दीपावली पर्व से पूर्व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो मे लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने दिए गए दिशा निर्देश।

आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा के पश्चात अभी तक की स्तिथि मे थानावार की गई कार्यवाही के बारे मे अधतन जानकारी दी गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रो मे आबकारी एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, वारंट तमिली पर जोर देते हुए अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

विधानसभा चुनावों हेतु प्राप्त केंद्रीय बलों के ठहरने की उचित व्यवस्था सहित संवेदनशील मतदान केन्द्रो मे केंद्रीय बलों की तैनाती कर लगातार संवेदनशील क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए गए, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रो मे तैनात निगरानी दल को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की समझाईस दी गई, एवं कर्तव्यों के निर्वहन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो मे संदिग्ध गतिविधि वाले आसामजिक तत्व, गुंडा बदमाशों एवं आदतन अपराधियों पर नजर रखकर किसी भी अनैतिक कार्यों मे शामिल होना पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले छेत्रो मे लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं शहर के प्रत्येक चौक चौराहो मे स्थाई पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रो मे नाकाबन्दी कर वाहनों की सतत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM