Advertisement

तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के लिए जारी किया पूर्वानुमान

तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के लिए जारी किया पूर्वानुमान

रायपुर।छत्‍तीसगडढ़ में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट शुरू होगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष ठंड और ज्यादा रहने की उम्मीद है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

रात में बढ़ी ठंड
इन दिनों उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से रात के वक्त तथा सुबह-सुबह ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। आने वाले कुछ दिनों में ही ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। ठंड की बढ़ती दस्तक को देखते हुए अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल शुरू हो गए है,साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की रेंज देखी जा सकती है। गर्म कपड़ों में इन दिनों 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47