Advertisement

टीएस सिंह देव विधानसभा भटगांव कांग्रेस प्रत्याशी पारस नाथ राजवाड़े को अपना समर्थन देने पहुंचे।

टीएस सिंह देव विधानसभा भटगांव कांग्रेस प्रत्याशी पारस नाथ राजवाड़े को अपना समर्थन देने पहुंचे।

टीएस सिंह देव आज विधानसभा भटगांव कांग्रेस प्रत्याशी पारस नाथ राजवाड़े को अपना समर्थन देने पहुंचे। टीएस सिंह देव के द्वारा छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की घोषणा को लेकर चर्चा करते हुए जनसभा को संबोधित किया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर चर्चा के दौरान लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी पारस नाथ राजवाड़े के लिए समर्थन मांगा।

कांग्रेस के द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। माताओं और बहनों आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएँगे। कांग्रेस की सरकार बनाइए “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है।

“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ कांग्रेस सरकार ने पांच साल काम किया है। छत्तीसगढ़ का हर वर्ग अपने सुनहरे भविष्य की आकांक्षा केवल कांग्रेस से ही रखता है क्योंकि पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस कार्यकाल ने प्रदेश के हर वर्ग का ख्याल रखा है। कांग्रेस की सरकार ने असाध्य रोगों के ईलाज के लिये 20 लाख तक उपलब्ध कराये हैं, जिसका लाभ लोगों को मिला है। खूबचंद बघेल योजना, आयुष्मान कार्ड से लगातार निःशुल्क ईलाज हुए हैं। इस बार बीपीएल के साथ एपीएल वर्ग को भी 10 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा कांग्रेस सरकार देगी। इतना ही नहीं सड़क दुर्घटना के मरीजों का निःशुल्क ईलाज होगा।


कांग्रेस के घोषणा पत्र में बच्चों की शिक्षा अब पूर्णतः निःशुल्क होगी। सरकार ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान पिछले पांच वर्षों में भी दिया है घोषणा पत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल एवं प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी करेंगे तो वहीं कर्जा भी माफ होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05