Advertisement

माता बहनों ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना पर भरोसा किया।

माता बहनों ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना पर भरोसा किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की महिलाओं को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से राज्य में नारी शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रतवर्ष 15,000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। लक्ष्मी माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय’।

‘‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’’

मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सकें.. इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं एवं बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते है।

इसलिये दिवाली के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा कि आप कांग्रेस को वोट दीजिये, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाईये हम ‘‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’’ लॉन्च करेंगे, जिसके तहत हम 15 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

महिलाओं के खाते में ऑनलाइन आएगा पैसा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की सभी माताओं और बहनों से कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे करायेगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।

2.3 करोड़ वोटर करेंगे फैसला

70 सीटों पर दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान में बता दें कि दूसरे चरण में कुल 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार मतदाता वोट डालेंगे और अपने जनप्रतिनिधिक का फैसला करेंगे कि उनको किस पर विश्‍वास है। इन वोटरों में सबसे अधिक महिला वोटर है, जिसकी संख्‍या करीब 1 करोड़ 2 लाख 56 हजार है। वहीं 1 करोड़ 1 लाख 35 हजार पुरुष मतदाताओं की संख्या है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रदेश के हर वर्ग ने भरोसा किया है। 3 दिसंबर को फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और 2018 में भाजपा सरकार की बिदाई के साथ शुरू हुई नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कांग्रेस की विकास यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किनारा कर लिया, भरोसा नही किया। माता बहनों ने कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से मिलने वाले हर साल 15000 रु. की राशि, 500 रु. रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी, महिला समूह की कर्ज माफी जैसे विषयों पर भरोसा किया और बढ़-चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना होगा, किसानों का कर्ज माफ होगा, धान की कीमत 3200 रु. प्रति क्विंटल मिलेगा, 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क मिलेगी, मजदूर न्याय योजना से 10 हजार रु. खाता में आयेगा। 17 लाख से अधिक आवास मिलेंगे, केजी से पीजी तक की शिक्षा निशुल्क मिलेगी, आत्मानंद योजना से सरकारी स्कूल उन्नयन होगा, तिंवरा का समर्थन मूल्य में खरीदी होगी एवं 2018 में सरकार बनाने के बाद शुरू हुई सभी योजनाएं निरंतर गति के साथ चलेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेताओं को दिन में सपना देखने की आदत पड़ गई है।

भाजपा के अधिकांश बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही समर्थन नहीं मिला। जनता तो पहले ही भाजपा से दूर थी भाजपा जो आयातित नेताओं के दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी। मतदान खत्म होने के बाद आयातित नेता झोला उठाकर चले गए। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। प्रदेश के भाजपा के नेता पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके थे। प्रदेश के भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा से जुड़े किसान और युवा भी प्रभावित हैं और उन्होंने कांग्रेस पर भरोसा किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47