Advertisement

धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर

धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर

जिलाधीश ने किया हसदा धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरिक्षण

अवैध धान परिवहन पर सख़्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बेमेतरा – कलेक्टर पीएस एल्मा ने मंगलवार को जिलें में हों रहें ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2023-24 के धान ख़रीदी के निरिक्षण हेतु जिले के धान उपार्जन केंद्र ग्राम हसदा पहुँच कर समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड़ की व्यवस्था और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों का जायजा लेकर गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मी से अब तक की गयी धान ख़रीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और वहां क्रय धान की तौलाई कराकर वजन की मात्रा भी देखी। कलेक्टर ने किसानों से धान की तौलाई, भुगतान की स्थिति और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी अवलोकन किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली।
जिलाधीश ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की और किसानों के लिए प्रारंभ किए गए इस सुविधा के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई आनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे भीड़ में कमी आएगी। उन्होंने बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी का मुआयान भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिलेें में 802842 मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य – जिलेें में खरीफ सीजन में जिले में 158529 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। पिछले साल 1 लाख 53 हज़ार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। जिनका रकबा 1 लाख 83 हजार 242 हेक्टेयर था। जो बढ़ कर इस साल 1 लाख 85 हजार 928 हेक्टेयर हो गया हैैं। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन हैं। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मैट्रिक टन था। इसके साथ ही जिले मे धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू हो गया हैं। उठाव होने से अब खरीदी केंद्रों में धान रखने के लिए जगह की कमी नहीं रहेगी। कलेक्टर एल्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में धान खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर सख़्त कार्रवाई करें। धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47