Advertisement

वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसम्बर को

वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसम्बर को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष का अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर 2023 को प्रस्तावित था, जिसे परिवर्तित कर 16 दिसम्बर 2023 को आयोजित किया जाना हैं। इसी अनुक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेंद्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय बेमेतरा एवं तालुका स्थित व्यवहार न्यायालय साजा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैैं। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण वर्चुअल एवं फिजिकल मोड के माध्यम से किया जायेगा।
इस नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय व तालुका न्यायालय में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, धारा 138 एनआईएक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण, धारा 125 दंप्रसं तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जलकर, संपत्तिकर, सिविल प्रकरण, ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण, आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं दूरसंचार विभाग, नगर पालिका में वसूली संबंधी प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं राजस्व न्यायालय खंडपीठों में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बंटवारा, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रक्रिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेंट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ विकय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित पर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47