Advertisement

मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुँची सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अग्रवाल

मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुँची सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अग्रवाल

प्रशासन की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां की जानकारी ली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2033 के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद इन दिनों सभी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन प्रदेश की सभी 90 सीटों सहित जिलेें की तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल और सहायक श्रीमती अंजलि शर्मा ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी मतगणना स्थल पहुँची। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की होने वाली मतगणना की तैयारियों का अवलोकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8ः30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम स्ट्रांग रूम और जिस जगह पर पोस्टल बैलेट रखा गया हैं, उसकी सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था डॉ. अनिल बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण निर्मल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती शारदा अग्रवाल ने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने कहा। उन्होंने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था भी देखी। आवश्यक जरूरी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिये। उन्हें बताया गया कि उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही हैं। श्रीमती अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के इंतज़ाम की बात कही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47