Advertisement

Ambikapur : मतगणना कार्य में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व……………

मतगणना कार्य में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारत निर्वाचन आयेग से अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हेतु पदनाम अनुसार अनुमोदित सूची के फलस्वरूप विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर 2023 को मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निग ऑफिसर के दायित्वों के निर्वहन हेतु आदेशित किया गया है। जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के सहायक रिटर्निग ऑफिसर के रूप में उप अभियंता पीएचई कु. सीमा केहरी, कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड ए. के. मिंज, सहायक संचालक ग्रामोद्योग विवेक गुप्ता, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग एच एस नायक को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के लिए कार्यपालन अभियंता पीएचई शंकर मंडावी, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास सितेन्द्र नाथ दुबे, उप संचालक मत्स्य पालन सतीश अहिरवार, सहायक अभियंता छग ग्रामीण सड़क योजना अनंत राम जेरी और विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के लिए कार्यपालन अभियंता आरईएस राजेन्द्र प्रासाद कुटार, सहायक संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण महेन्द्र खाण्डेकर, सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल अमरपाल साहू, और उप अभियंता पीडब्ल्यूडी पी लक्षमण राव की ड्यूटी लगाई गई है।

मतगणना कार्य में केंद्रीय सारणीकरण टेबल में सारणीकरण कार्य हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर 2023 को मतगणना स्थल पॉलीटेनिक कॉलेज अम्बिकापुर में केन्द्रीय सारणीकरण के कार्य हेतु दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर अभिषेक कुमार को नोडल अधिकारी तथा जिला कोषालय अधिकारी अनिल सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सारणीकरण टेबल में सारणीकरण के कार्य हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिनमें मुख्य अभियंता सहदेव गंगा कछार परि. अम्बिकापुर के लेखाधिकारी नंदन किशोर चक्रधारी, जिला कोषालय कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक कोषालय अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, और प्रकाश कश्यप, शासकीय क. उ. मा. वि. मणिपुर अम्बिकापुर के प्राचार्य एल. पी. गुप्ता, शासकीय प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी अम्बिकापुर के प्रधानपाठक कुमार नायर की ड्यूटी लगाई गई है।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05