Advertisement

Ambikapur : अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सारणीकरण कार्य एवं सीलिंग कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन……………

अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सारणीकरण कार्य एवं सीलिंग कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार की उपस्थिति में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना दिवस 3 दिसम्बर पर मतगणना कार्य हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सारणीकरण कार्य एवं सीलिंग कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर कुन्दन ने मतगणना कार्य से सम्बन्धित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने मतगणना कार्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन गम्भीरतापूर्वक ढंग से करें। इस दौरान तनावमुक्त रहने के साथ ही धैर्य रखने कहा जिससे त्रुटिरहित मतगणना सम्पन्न हो। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.राजकमल मिश्रा एवं डॉ. एस एन पांडेय के द्वारा डाक मतपत्र तथा इटीपीबी की मतगणना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि अब तक डाक मतपत्र 4100 से ज्यादा प्राप्त हुए हैं तथा 250 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।
मतगणना पूर्ण होने के पश्चात ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को सील करना, परिणामों की घोषणा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मतगणना कार्य के साथ ही टेबुलेशन, ईव्हीएम, मतदान सामग्रियों कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं व्हीव्हीपेट तथा अन्य प्रपत्रों की सीलिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की बारीकियों को बताया गया। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान बताई गई सावधानियों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की गणना सर्वप्रथम होगी, सभी नियमों को ध्यान से समझकर त्रुटिरहित गणना करें। वहीं टेबुलेशन का कार्य सही समय पर हो, आवश्यक प्रपत्रों से विधिवत अवगत हो जाएं। प्रशिक्षण में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर की रिटर्निंग अधिकारी पूजा बंसल सहित सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57