Advertisement

विधानसभा निर्वाचन-2023 : विधानसभा रामानुजगंज में 20 और सामरी में 19 चक्र में होगी मतगणना विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना हेतु निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार 14-14 टेबल निर्धारित

विधानसभा निर्वाचन-2023 : विधानसभा रामानुजगंज में 20 और सामरी में 19 चक्र में होगी मतगणना विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना हेतु निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार 14-14 टेबल निर्धारित
बलरामपुर 01 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र 07-रामानुजगंज एवं 08-सामरी के लिए द्वितीय चरण में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज बलरामपुर भेलवाडीह में तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज एवं सामरी के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम के माध्यम से मतों की गणना के लिए मानक अनुसार अनुमोदित 14-14 टेबल लगाए जाने का प्रस्ताव अनुमोदन लिया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 07-रामानुजगंज के 20 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 08-सामरी के लिये 19 चक्रों में ईवीएम द्वारा मतगणना की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये पोस्टल बैलेट के मतों की गणना करने के लिए पृथक से हॉल में व्यवस्था की गयी है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 07-रामानुजगंज में पोस्टल बैलेट के मतों की गणना हेतु 02 टेबल तथा 08-सामरी के लिये 03 टेबल स्थापित किये गये हैं। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन लिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57