छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में दूल्हा; दुल्हन और मां सहित रिश्तेदारों ने चलाई पिस्टल, SP ने कहा- होगी कार्रवाई

जांजगीर चांपा। कांग्रेसी नेता के बेटे की शादी के रिसेप्शन में एक के बाद एक फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। समारोह में दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और अन्य रिश्तेदारों ने जमकर हवाई फायरिंग की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दरअसल-जांजगीर जिले के कांग्रेसी नेता राघवेंद्र सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी 10 फरवरी को जांजगीर शहर में थी। राघवेंद्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी है। अकलतरा से भाजपा विधायक सौरभ सिंह भी इस शादी में पहुंचे थे। 12 फरवरी को उन्होंने अपने गृह ग्राम रसौटा में शादी के बाद रिसेप्शन रखा था। समारोह में भाजपा कांग्रेसी नेताओं समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रिसेप्शन के दौरान दुल्हन सौंदर्या सिंह, दूल्हे शांतनु प्रताप सिंह, दूल्हे की मां शुभा सिंह ने रिवाल्वर, पिस्टल से जमकर हवाई फायरिंग की। बताया जाता है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने रिवाल्वर व पिस्टल निकालकर पहले खुद फायरिंग की फिर दूल्हा-दुल्हन से भी फायरिंग करवाई। फायरिंग के दौरान लोग वाहवाही करते हुए कमेंट करते नजर आये।

फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामले को पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!