खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा// खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के वित्तीय तकनकी एवं करोबार सहायता प्राप्त करने उद्यमी हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नय योजना के अंतर्गत इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत मौजूदा खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां जो अभी चल रही है या  ’’एक जिला एक उत्पाद“ के तहत चयनित उत्पाद से संबंधित इकाई की स्थापना के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया है कि निजी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रति उद्योग पात्र परियोजना की लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट-लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी उन्हें प्राप्त होगा जिसके लिए अधिकतम अनुदान 10 लाख रूपए तक दी जा सकती है। इच्छुक उद्यमी को न्यूतम लागत राशि का 10 प्रतिशत उठाना होगा। शेष राशि उन्हें बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त होगा। इसके लिए आवेदक को योजना के तहत आंनलाईन माध्यम से पीएम एफएमई की वेब पोर्टल  www.pmfme.mofpi.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। योजना के क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन के द्वारा डीपीआर तैयार करने, बैंक ऋण प्राप्त करने, आवश्यक पंजीयन तथा एफएसएसआई खाद्य मानकों आदि के लिए हैंड-होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय डीआरपी रंजीत कुमार से मोबाईल नम्बर 6260330207 पर संपर्क किया जा सकता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b