Advertisement

मुख्यमंत्री चौहान ने हनुमान सेना रथ यात्रा का किया स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान ने हनुमान सेना रथ यात्रा का किया स्वागत

24 नवम्बर को बीकानेर से आरंभ हुई यात्रा 26 हजार किलोमीटर का भ्रमण कर 14 जनवरी को अयोध्या में संपूर्ण होगी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पधारी हनुमान सेना रथ यात्रा का पूजन अर्चन तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। सभी बहुत आनंदित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष हुआ, लोगों ने बलिदान दिया, अब वह सौभाग्य का दिन आ रहा है जब भगवान रामलला मंदिर में विराजेंगे। उनके चरणों में बारम्बार प्रणाम, यही कामना है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सब पर बरसता रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि बीकानेर से 24 नवंबर को आरंभ हुई रथ यात्रा देश में 26 हजार किलोमीटर का भ्रमण कर 14 जनवरी को अयोध्या में संपूर्ण होगी। अयोध्या में श्रीतुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, अमृत महोत्सव 14 से 22 जनवरी तक होगा, जिसके अंतर्गत अष्टोत्तर सहस्त्र (1008) कुंडीय हनुमन् महायज्ञ व श्रीराम कथा होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47