Advertisement

Ambikapur : कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी अधिकारियों और सीईओ जनपद ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा……….

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी अधिकारियों और सीईओ जनपद ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा……….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले में समस्त विभागों एवं जनपद पंचायतों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर कुन्दन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में इसका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि आम नागरिकों एवं सभी जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह समस्त सीईओ जनपद पंचायत द्वारा संबंधित जनपदों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन प्रकरण, स्वच्छ भारत मिशन, पीडीएस राशन वितरण, ग्राम पंचायतों में पंजी अद्यतन सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यों में प्रगति लाने निर्देशित किया गया। कार्यों की समीक्षा के साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया। जनपद में आयोजित बैठक में विभागों के एसडीओ, सब इंजीनियर, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57