Advertisement

शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने जंगल ले जाकर गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस से बचने शव को जलाया, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने जंगल ले जाकर गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस से बचने शव को जलाया, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने जंगल ले जाकर गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस से बचने शव को जलाया, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
सूरजपुर : सूरजपुर में मिले अधजले लाश कि गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमे प्रेमी द्वारा ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश को जलाया गया था। जानकारी अनुसार, जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में बीते 2 दिसम्बर को एक अधजला शव देखा गया था, इस मामले में पुलिस और डॉग स्क्वार्ड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 2 दिसम्बर की है, चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है, जिसपर पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर पहुँचकर बारीकी से जाँच कर रही थी। घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से शव को जलाए जाने का प्रतीत हुआ। शव पंचनामा के बाद अज्ञात मृतिका की पहचान में लग गई।

इसी बीच मृतिका की पहचान लखनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जो 30 नवंबर 23 को अपने घर से दीदी के यहां जा रही हॅू कहकर निकली थी। मर्ग कायमी उपरान्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जघन्य हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही थी, इस दौरान पता चला कि, मृतिका का अतवार साय ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर से पिछले 2 वर्षो से प्रेमसंबंध था, जिसके बाद चौकी तारा पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अतवार साय की खोजबीन प्रारंभ किया जो फरार चल रहा था, जिसे नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया

पूछताछ पर उसने बताया कि 2 वर्षो से मृतिका से प्रेमसंबंध था जो इसे बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी, तब प्रेमिका को जान से मारने की योजना बनाकर 30 नवम्बर को उसे बुलाया और दोनों मोटर सायकल में बैठाकर मृतिका को जंगल ले गया जहां पर शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद- हुआ, तब प्रेमी द्वारा प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया और मृतिका की पहचान न हो पाए साक्ष्य छुपाने की नियत से पेट्रोल डालकर मृतिका को जला दिया और वहां से भाग गया।

आरोपी के निशाानदेही पर मृतिका का सीम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल निकालने में प्रयुक्त पानी की बोतल जप्त कर आरोपी अतवार साय पिता फुलसाय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57