Advertisement

कांग्रेस की हार पर नेताओं के बीच रार…बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी, कांग्रेस नेताओं ने तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग

कांग्रेस की हार पर नेताओं के बीच रार…बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी, कांग्रेस नेताओं ने तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद नेताओं के सूर लगातार बदलते नजर आ रहे है, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं अब बृहस्पत सिंह को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं अब कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कमजोर करने का काम पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने ही प्रारंभ किया था जब उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव पर हत्या के हत्या का आरोप लगाया था, गंभीर आरोप लगाने के बावजूद बृहस्पति सिंह पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा ।

बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने का ही परिणाम है कि आज बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी झूठे और मनगढ़ंत गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने से अनुशासनहीनता लगातार और बढ़ेगी। कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47